वर्ल्ड कप: जन्मदिन के दिन खाता भी नहीं खोल पाए शाहिद आफरीदी

फाइल फोटो

नई दिल्ली:

अगर शाहिद आफ़रीदी पाकिस्तान के सबसे विवादित खिलाड़ियों में से एक हैं तो सबसे पसंदीदाओं में से भी हैं। विश्व कप में पहले दो मुकाबले हार कर पाकिस्तान की टीम आखिरी आठ में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही है और इसीलिए जिम्बाब्वे के खिलाफ उसे हर हाल में जीत चाहिए थी।

आफरीदी के लिए आज का दिन बेहद खास था। उनका 35वां जन्मदिन जो था। उनके फैंस को उनसे एक बहुत बड़ी पारी की उम्मीद थी और 34वें ओवर में मैदान पर बल्लेबाज़ी करने उतरे भी। पहली गेंद रक्षात्मक ढंग से खेलने के बाद दूसरी गेंद पर वह क्लीन बोल्ड हो गए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अपने 35वें जन्मदिन में आफ़रीदी खाता भी नहीं खोल पाए। अब जीत ही उनके जन्मदिन की खुशियां लौटा सकती हैं।