एलिजाबेथ हर्ले और शेन वॉर्न का रिश्ता क्यों टूट गया?

फाइल फोटो

नई दिल्ली:

पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न ने कहा है कि हॉलीवुड अभिनेत्री एलिजाबेथ हर्ले के साथ उनका रिश्ता निभाना बेहद मुश्किल हो गया था। 45 साल के शेन वॉर्न और 50 साल की हर्ले के बीच रिश्ता तीन साल तक चला था और 2013 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया था।
 
वॉर्न ने द टाइम्स से बातचीत में कहा, रिश्तों को निभाना काफी मुश्किल होता है, काफी मुश्किल, ऐसा नहीं होना चाहिए, लेकिन यह होता है। डिनर पर बातचीत का सबसे दिलचस्प विषय यही होता कि क्या दो लोग जीवनभर एक-दूसरे के साथ रह सकते हैं?

वैसे वॉर्न और हर्ले अपनी अपनी व्यस्तताओं के चलते एक-दूसरे के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाते थे, लेकिन वॉर्न ने कहा है कि समय की कमी और व्यस्तताओं के चलते ही रिश्ता टूटा हो ऐसी बात नहीं थी।
 
वॉर्न ने कहा, जब हम पहली बार मिले थे, तब हर्ले कुछ नहीं कर रही थीं। मैं इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हुआ था। बाद में उन्होंने फिल्मों और टीवी शूटिंग का काम शुरू किया। उन्हें अमेरिका जाना होता था, स्तन कैंसर के अपने जागरुकता अभियान को देखना होता था। मैं पोकर खेला करता था। क्रिकेट कमेंट्री भी थी। बच्चे ऑस्ट्रेलिया में थे। काफी यात्राएं करनी होती थीं। वैसे रिश्ता खत्म होने के बाद भी वार्न हर्ले के संपर्क में बने हुए हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com