क्रिकेटर अभिमन्यु मिथुन ने अभिनेत्री राधिका की बेटी से की सगाई, देखें तस्वीरें

क्रिकेटर अभिमन्यु मिथुन ने अभिनेत्री राधिका की बेटी से की सगाई, देखें तस्वीरें

अभिमन्यु मिथुन और रायने राधिका (सभी फोटो अभिनेत्री राधिका के फेसबुक पेज से साभार)

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी अभिमन्यु मिथुन ने बुधवार को साउथ इंडियन एक्ट्रेस राधिका की बेटी रायने से सगाई कर ली। इस कार्यक्रम में दोनों की फैमिली के करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए। आयोजन चेन्नई के एक होटल में हुआ। हालांकि अभी शादी की डेट फिक्स नहीं हुई है।
 

अभिमन्यु मिथुन और रायने राधिका (फोटो : Facebook)

राधिका ने दी थी जानकारी
रायने की मां, साउथ इंडियन एक्ट्रेस राधिका ने ट्वीट कर बेटी की शादी तय होने की जानकारी दी थी। उन्होंने  ट्वीट किया था-

 
 

लंबे समय से कर रहे थे डेट
रायने और अभिमन्यु काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और दोनों के परिवारों की रजामंदी से वह अब शादी कर रहे हैं।
 

आईपीएल में बेंगलुरू के लिए खेले हैं मिथुन
मिथुन आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेले हैं। साथ ही कुछ वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है। रायने अपनी मां के साथ फिल्म प्रोडक्शन में हैं। रायने इंग्लैंड से ग्रैजुएट हैं।
 
 

29 अक्टूबर को भज्जी की शादी
दूसरी ओर टीम इंडिया के एक और क्रिकेटर हरभजन सिंह 29 अक्टूबर को गर्लफ्रेंड गीता बसरा से शादी करने जा रहे हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com