आस्था या अन्धविश्वास: संतान प्राप्ति के लिए इस मंदिर के फर्श पर सोती हैं निस्संतान महिलाएं

आस्था या अन्धविश्वास: संतान प्राप्ति के लिए इस मंदिर के फर्श पर सोती हैं निस्संतान महिलाएं

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सिमसा नामक गांव में एक देवी मंदिर है। यहां के लोग ग्राम माता सिमसा को संतानदात्री देवी के रूप में पूजते हैं।
 
यूं तो यहां श्रद्धालु महिलाओं और तीर्थयात्रियों का साल भर तांता लगा रहता है, लेकिन नवरात्रों में हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा आदि से हजारों निस्संतान महिलाएं यहां पहुंचती हैं।
 
अजीबोगरीब है यहां की मान्यता
यहां की एक मान्यता बड़ी अजीबोगरीब है। अनेक लोगों का मानना है विधिवत पूजा-अर्चना कर इस मंदिर के फर्श पर सोने से निस्संतान महिलाओं को संतान की प्राप्ति होती है।
 
नवरात्रों में यहां विशेष अनुष्ठान और उत्सव होता है। इसे स्थानीय भाषा में सलिन्दरा कहते हैं, जिसका अर्थ है स्वप्न आना।
 
 
फर्श पर सोने वाली महिलाओं को मिलते हैं स्वप्न में संकेत
लोगों का मानना है कि जो महिलाएं माता सिमसा के प्रति मन में श्रद्धा और विश्वास लेकर मंदिर आती हैं, देवी सिमसा उन्हें स्वप्न में प्रतीक या संकेत के रूप में दर्शन देकर संतान प्राप्ति का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।
 
मान्यताओं के अनुसार यदि कोई महिला स्वप्न में कोई कंद-मूल, फल या किसी वस्तु-विशेष का दर्शन करती हैं, तो उस महिला को देवी माता की ओर से संतान का आशीर्वाद मिल गया माना जाता है। दूसरी अजीब बात यह है कि किसी वस्तु-विशेष के स्वप्न-दर्शन से लोग संतान के लिंग को भी इंगित कर देते हैं।
 
 


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com