CM को सिरोपा देने से इनकार करने वाले स्वर्ण मंदिर के ग्रंथी ने धार्मिक सेवाओं से दिया इस्तीफा

CM को सिरोपा देने से इनकार करने वाले स्वर्ण मंदिर के ग्रंथी ने धार्मिक सेवाओं से दिया इस्तीफा

स्वर्ण मंदिर

अमृतसर:

स्वर्ण मंदिर में शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को सिरोपा देने से इनकार करने वाले सिख ग्रंथी बलबीर सिंह ने धार्मिक सेवाओं से इस्तीफा दे दिया।

बलबीर सिंह ने बताया कि उन्हें लुधियाना के मचिवारा गुरूद्वारा जाने का स्थानांतरण आदेश मिला लेकिन उन्होंने अपनी सेवाओं से इस्तीफा देना मंजूर किया।

सिंह ने बताया कि वह 1986 में स्वर्णमंदिर की सेवाओं से जुड़े थे और तब से वह यहां सेवा करते आ रहे थे लेकिन अपनी सेवा के आखिरी दिनों में वह लुधियाना जाना पसंद नहीं करेंगे, ऐसे में उन्होंने इस्तीफा देना पसंद किया।

उन्होंने इससे पहले इस साल 20 जनवरी को उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को सिरोपा से सम्मानित करने से इनकार कर दिया था और आरोप लगाया था कि पंजाब सरकार राज्य में पवित्र गुरू ग्रंथ साहिब को अपवित्र करने की घटनाओं पर रोक लगाने में विफल रही।

शुक्रवार को प्रकाश सिंह बादल को स्वर्ण मंदिर में इन सिख ग्रंथी ने पारंपरिक सिरोपा देने से इनकार कर दिया था।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com