भारत ने 75 पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों को वीजा देने से किया इंकार

भारत ने 75 पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों को वीजा देने से किया इंकार

प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली:

भारत ने पाकिस्तान के 75 तीर्थयात्रियों को आगरा के पास एक दरगाह की यात्रा के लिए ‘‘प्रक्रियात्मक आधार’’ पर वीजा देने से इंकार कर दिया है।

पाकिस्तान उच्चायोग में प्रेस अताशे मंजूर अली मेमन ने कहा कि भारतीय अधिकारियों ने 74 पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों को वीजा देने से इंकार कर दिया है। ये तीर्थयात्री पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों से हैं और उन्होंने वीजा नहीं मिलने पर नाराजगी जतायी है।

उन्होंने कहा कि तीर्थयात्री 11 से 18 जनवरी के बीच आगरा के पास हफीज अब्दुल्ला शाह दरगाह में होने वाले सालाना आयोजन में शामिल होना चाहते थे। मेमन ने कहा कि यह दोनों देशों के बीच 1974 के धार्मिक यात्रा प्रोटोकाल के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारतीय तीर्थयात्रियों को प्रोटोकाल के अनुसार वीजा जारी करता रहा है।

----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- 
यह भी पढ़ें : ननकाना साहिब गुरुद्वारे की जमीन बेचने पर पाकिस्तानी सिखों में मतभेद, मामला न्यायालय में
----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- -----​​

इस कारण से खारिज हुआ वीजा आवेदन

प्रतिक्रिया पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय में प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि समूह के वीजा आवेदनों को प्रक्रियात्मक आधार पर खारिज किया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने कहा कि धार्मिक केंद्रों की यात्रा संबंधी प्रोटोकाल के तहत, वीजा आवेदकों को आयोजन समिति या स्थानीय प्राधिकारियों से जरूरी समर्थन आवश्यक होता है। लेकिन इस मामले में कोई आयोजन समिति या स्थानीय प्राधिकार इस समूह को जरूरी समर्थन मुहैया कराने को तैयार नहीं था।