मां वैष्णो देवी के दरबार में तीर्थयात्रियों की रिकॉर्ड उपस्थिति, श्राइन बोर्ड उत्साहित

मां वैष्णो देवी के दरबार में तीर्थयात्रियों की रिकॉर्ड उपस्थिति, श्राइन बोर्ड उत्साहित

फाईल फोटो

कटड़ा (जम्मू):

देश के विख्यात वैष्णो देवी गुफा मंदिर में मां वैष्णो देवी जी के दर्शन के लिए इस साल जनवरी में कुल चार लाख 32 हजार 246 तीर्थयात्री आए। वर्ष 2015 में इसी माह में आए तीर्थयात्रियों की संख्या की तुलना में इस साल 72 हजार 846 अधिक तीर्थयात्रियों ने वैष्णो देवी जी के दर्शन किए।

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष 2015 के जनवरी में तीन लाख 59 हजार 400 तीर्थयात्री आए थे। लेकिन एक अधिकारी ने बताया कि यह संख्या वर्ष 2013 में आए यात्रियों से कम है। 

उन्होंने बताया कि 2013 के जनवरी में 4 लाख 36 हजार तीर्थयात्री मां के दरबार आए थे, जबकि वर्ष 2014 में 3 लाख 71 हजार 600 तीर्थयात्रियों ने देवी माता के दर्शन किए थे। । 

तीर्थयात्रियों ने हेलिकॉप्टर सेवा का जमकर लाभ उठाया

जनवरी में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने से तीर्थयात्रियों ने हेलिकॉप्टर सेवा, बैटरी कार सेवा और अन्य सुविधाओं का पूरा लाभ उठाया। वर्तमान में रोजाना करीब आठ से दस हजार श्रद्धालु मां के दरबार हाजरी लगाने पहुंच रहे हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अभी चल रहे वर्ष के पहले महीने में वैष्णो देवी यात्रा में हुई वृद्धि से श्राइन बोर्ड के अधिकारी सहित स्थानीय निवासी भी उत्साहित हैं। अधिकारियों का मानना है कि अगर वर्तमान वर्ष में हालात सामान्य रहे, तो यहां यात्रा का एक नया रिकॉर्ड बन सकता है।