यह ख़बर 05 नवंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

मिस एशिया पैसिफिक सृष्टि राणा का क्राउन कस्टम ने किया जब्त

मुंबई:

मुंबई में मिस एशिया पैसिफिक बनीं भारत की सृष्टि राणा के क्राउन को जब्त कर लिया गया है। कस्टम के एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने सृष्टि के क्राउन को जब्त किया है।

सृष्टि के मिस एशिया पैसिफिक के क्राउन में हीरे लगे हैं, जिसका मूल्यांकन होना है। इसके मूल्यांकन के बाद इस पर लगाई जाने वाली ड्यूटी तय होगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

दरअसल, क्राउन पर लगाई जाने वाली ड्यूटी को चुकाने के बाद ही क्राउन वापस किया जाएगा। सृष्टि राणा दक्षिण कोरिया से मुंबई वापस लौट रही थीं।