आदेश श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार, अमिताभ समेत कई हस्तियां पहुंची

आदेश श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार, अमिताभ समेत कई हस्तियां पहुंची

आदेश श्रीवास्तव के अंतिम संस्कार पर अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर

मुंबई:

संगीतकार आदेश श्रीवास्तव का मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया। आदेश को अंतिम विदाई देने अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, अलका याग्निक और सोनू निगम समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई नाम पहुंचे।

इस मौक़े पर फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी ने आदेश के संगीत को याद किया और कहा की 'बॉलीवुड ने एक संगीतकार खोया और हमने एक दोस्त।'
 
वहीं संगीतकार जोड़ी साजिद वाजिद के साजिद ने कहा की 'आदेश मेरे बड़े भाई जैसे थे। बचपन से रिश्ता था। हम जब गिटार बजाते थे तब हमें वो दिशा देते थे। हमारा पारिवारिक रिश्ता था।'
 
शुक्रवार की रात करीब 12:30 बजे आदेश का कैंसर की वजह से कोकिलाबेन हॉस्पिटल में निधन हो गया था। करीब 45 दिन तक कैंसर से लड़ते हुए आदेश ज़िन्दगी की जंग हार गए।
 
बता दें कि साल 2011 में आदेश को ब्लड कैंसर हुआ था लेकिन वक्त पर इलाज होने से आदेश ने कैंसर पर फतेह पा ली थी। लेकिन एक बार फिर वह ब्लड कैंसर के चपेट में आ गए और पिछले 45 दिनों तक आदेश हॉस्पिटल में भर्ती रहे। डॉक्टर्स के मुताबिक आदेश के शरीर पर दवाओं का असर नहीं हो रहा था। 
 
आदेश श्रीवास्तव के साले ललित पंडित ने कहा की 'पूरा परिवार सदमे में है। आदेश को जाने की उम्र नहीं हुई थी। उसने बहादुरी से कैंसर से लड़ाई लड़ी है। आदेश की हालात ख़राब थी और उनका दिल धीरे धीरे धड़क रहा था।'

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com