यह ख़बर 12 जुलाई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

फ़िल्म अभिनेता प्राण का मुंबई में निधन

खास बातें

  • फिल्म अभिनेता प्राण का निधन हो गया है। वह 93 साल के थे। लीलावती अस्पताल में रात नौ बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। बीते पांच महीने से वह बीमार थे।
मुंबई:

प्रख्यात चरित्र अभिनेता प्राण का शुक्रवार को निधन हो गया। अस्वस्थ प्राण को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने रात 8.30 बजे अंतिम सांस ली। वह 93 वर्ष के थे।

प्राण के बेटे सुनील ने कहा, "लीलावती अस्पताल में रात 8.30 बजे उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को दोपहर 12 बजे किया जाएगा।"

प्राण ने 40 के दशक में अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। शुरुआत की कुछ फिल्मों में उन्होंने नायक की भूमिका निभाई लेकिन उन्हें पहचान मिली खलनायक की भूमिका से। उन्होंने प्रमुख रूप से जिद्दी, बड़ी बहन, उपकार, जंजीर, डॉन, अमर अकबर एंथनी और शराबी जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया।

प्राण को इसी साल दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाज़ा गया था। फ़िल्मों में कैरेक्टर आर्टिस्ट से लेकर नेगेटिव किरदार तक उन्होंने निभाए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

1967, 1969 और 1972 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड मिला। उन्होंने 350 से ज्यादा फ़िल्मों में काम किया।