यह ख़बर 20 अगस्त, 2012 को प्रकाशित हुई थी

अभिनेत्री कुनिका ने विधायक के बेटे पर लगाया बदसलूकी का आरोप

खास बातें

  • कुनिका लाल का आरोप है कि विधायक बलदेव खोसा के बेटे सिद्धार्थ खोसा ने उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।
मुंबई:

बॉलीवुड अभिनेत्री और कांग्रेस नेता कुनिका लाल ने अपनी ही पार्टी के एक विधायक के बेटे पर संगीन आरोप लगाया है। कुनिका लाल का आरोप है कि विधायक बलदेव खोसा के बेटे सिद्धार्थ खोसा ने उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।

कुनिका ने इस मामले में ओशिवारा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की है। उधर, सिद्धार्थ खोसा ने कुनिका लाल के आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

दरअसल, रविवार शाम पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख की शोकसभा में लाल की बलदेव के साथ मामूली कहासुनी हो गई थी, लेकिन ऐसा लगा कि मामला सुलझ गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस ने बताया कि बलदेव का बेटा सिद्धार्थ सुबह लाल के ओशिवारा स्थित आवास पर गया और जान से मारने की धमकी दी।