यह ख़बर 25 सितंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

आगरा : सौतेली मां ने बच्ची को जिंदा दफनाया, गिरफ्तार

आगरा:

आगरा के पश्चिम पुरी इलाके में एक महिला ने अपनी छह साल की सौतेली बेटी को दफनाने की बात स्वीकार कर ली। महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, देवी मंदिर के पुजारी बुद्ध विलास तिवारी ने अपनी छह साल की बेटी सुभीक्षा के अपने घर से ही लापता होने की शिकायत सिंकदरा पुलिस थाने में सोमवार को दर्ज कराई थी।

घटना की छानबीन के दौरान तिवारी की दूसरी पत्नी अर्चना तिवारी (22) ने यह कबूल कर लिया कि उसने सुभीक्षा को मंदिर में दफना दिया है।

अर्चना की निशानदेही पर पुलिस ने मंदिर में उस जगह की खुदाई की जहां बच्ची को दफन किया गया था।

पुलिस ने बताया कि अर्चना अपने डेढ़ साल के बेटे के भविष्य को लेकर चिंतित थी, उसे लगता था कि परिवार सारा खर्च सुभीक्षा की पढ़ाई पर और बाद में उसकी शादी पर कर देगा और उसके बेटे के लिए कुछ नहीं बचेगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पूरे मामले के प्रकाश में आने के बाद नाराज भीड़ ने अर्चना की पिटाई कर दी, भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।