ग्रीन ऑस्कर जीतने वाली अश्विका की फिल्म अब टेटन अवॉर्ड के लिए नामांकित

ग्रीन ऑस्कर जीतने वाली अश्विका की फिल्म अब टेटन अवॉर्ड के लिए नामांकित

अश्विका कपूर की फिल्म सिराको का पोस्टर (सौजन्य : अश्विका कपूर फेसबुक पेज)

कोलकाता:

ग्रीन ऑस्कर विजेता अश्विका कपूर की वाइल्ड लाइफ पर आधारित फिल्म 'Sirocco:How a dead become a stud' को मश्हूर ग्रैंड टेटॉन अवॉर्ड के लिये शॉर्टलिस्ट किया गया है। ये पुरस्कार इस साल अमरीका के जैकसन होल वाइल्डलाइफ फिल्म फेस्टिवल में दिया जाएगा।

अश्विका कपूर की फिल्म  को पिछले साल वाइल्डस्क्रीन पांडा सम्मान भी मिला जो ग्रीन ऑस्कर के नाम से भी मशहूर है और अब इसे ग्रैंड टेटॉन के लिए नामांकित किया गया है। सिराको की कहानी न्यूज़ीलैंड के संकटग्रस्त ककापो तोते के बारे में है जिनकी कम होती संख्या पर नज़र डाली गई है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

ककापो अब घटकर दुनिया भर में महज़ 125 ही रह गए हैं, ये तोता उड़ नहीं सकता और खास बात ये है की ये पक्षी 100 साल की उम्र तक जीवित रह सकता है। अश्विका की फिल्म सिराको अभी तक 78 देशों में दिखाई जा चुकी है।