यह ख़बर 15 सितंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

बरखा रॉय ने सैनफ्रांसिस्को ग्लोबल फेस्ट में मिले 10,000 डॉलर एनजीओ को दान दिए

मुंबई:

फिल्म अभिनेत्री रीना रॉय की बहन बरखा रॉय को उनकी फिल्म माय फ्रेंड हुसैन के लिए सैनफ्रांसिस्को ग्लोबल फेस्ट में दो अवार्ड मिले और साथ ही 10,000 डॉलर भी। बरखा ने वह पैसे वहां की एक एनजीओ लिटिल एंजेल्स को दान कर दिए।

बरखा रॉय ने बताया की सिर्फ वह ही एक भारतीय थीं, वहां जिसे अवार्ड मिला। अवार्ड उन्हें भारतीय दूतावास पार्थसारथी आयुष्मान खुराना के हाथों मिला। मैंने वहां सिर्फ दो लाइन कही, 'मेरा भारत महान और जय हिन्द, इसे सुनकर सभी भावुक हो गए। बरखा रॉय ने अपनी किताब माय फ्रेंड हुसैन वहां रिलीज़ की।
 
दरअसल बरखा रॉय ने मशहूर पेंटर एमऍफ हुसैन की ज़िन्दगी पर एक 90 मिनट की डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाई है, जिसमें हुसैन की ज़िन्दगी के कई अनछुए पहलु को दर्शाया गया है। और चूंकि हुसैन की भारत से नागरिकता ख़त्म हो गई थी, इसलिए इसे भारत में रिलीज़ नहीं किया जा रहा है और इसका प्रदर्शन विदेशी फिल्म समारोहों में किया जा रहा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बरखा की मुलाकात हुसैन से 2004 में हुई थी और वह उनसे काफी प्रभावित थीं। हुसैन ने बरखा के लिए कई सुन्दर पेंटिंग्स भी बनाई। जब हुसैन का निधन हुआ, तब बरखा रॉय ने मन बनाया इस बड़े कलाकार को ट्रिब्यूट देने का, जिसे विदेशों में काफी सराहा जा रहा है।