बिपाशा बसु और करण सिंह की शादी की रस्में शुरू, देखिए मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें

बिपाशा बसु और करण सिंह की शादी की रस्में शुरू, देखिए मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें

मुंबई से मेहंदी सेरेमनी की तस्वीर

नई दिल्ली:

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी की रस्में गुरुवार से ही शुरू हो चुकी हैं। मुंबई में 28 अप्रैल की रात संगीत सेरेमनी हुई।
 


वहीं, शुक्रवार को यहां एक क्लब में मेहंदी सेरेमनी चल रही है। थीम पिंक रखी गई है। बिपाशा पिंक ड्रेस में पहुंची हैं।
 

बिपाशा की बहन विजयेता ने भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें बिपाशा हंसती हुई नजर आ रही है।
 

#Happy #monkeywedding #nofilter

A photo posted by Vijayeta Basu (@vi_basu) on

 

संगीत सेरेमनी की कुछ तस्वीरें बिपाशा और करण ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। 30 अप्रैल को इन दोनों की बंगाली रिवाज से शादी होने वाली है। गौरतलब है कि दोनों फिल्म 'अलोन' में साथ नजर आए थे और उसके बाद डेटिंग कर रहे थे। इसी महीने की शुरुआत में दोनों ने सगाई की थी।
 

करण ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए बिपाशा के लिए लिखा है, 'तुमसे मिलकर मेरे ख्वाब पूरे हुए।'
 

बंगाली बाला बिपाशा की शादी की खबर उनकी दोस्त और फिटनेस एक्सपर्ट डिआनी पांडे ने इंस्टाग्राम पर दी है।  
 
दैनिक भास्कर में प्रकाशित एक खबर के अनुसार डियाना ही वेडिंग सेरेमनी की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
 

गुरुवार शाम संगीत सेरेमनी हुई। अब 29 अप्रैल को जुहू के एक क्लब में बिपाशा-करण की मेहंदी सेरेमनी होगी।
 

वहीं, 30 अप्रैल को शादी के बाद शाम को फ्रेंड्स और इंडस्ट्री के चुनिंदा लोगों को रिसेप्शन के लिए बुलाया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com