बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने की घोषणा, 30 अप्रैल को होगी शादी

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने की घोषणा, 30 अप्रैल को होगी शादी

कलाकार करण सिंह ग्रोवर के साथ बिपाशा बसु (फाइल फोटो)

मुंबई:

अभिनेत्री बिपाशा बसु और उनके बॉयफ्रेंड करण सिंह ग्रोवर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इनकी शादी 30 अप्रैल को होने वाली है, जहां परिवार और रिश्तेदारों के बीच दोनों की शादी होगी।

बिपाशा और करण ने अपनी शादी की घोषणा करते हुए कहा है कि 'आप सभों को खुशखबरी सुनाते हुए खुशी हो रही है। 30 अप्रैल 2016 हमारे लिए बड़ा दिन है और हम अपने परिवार, दोस्त और शुभचिंतकों का उनके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। हमारी शादी सादगी से होगी। हम उम्मीद करते हैं कि आप अपने प्यार को इसी तरह हम पर बनाए रखेंगे।

बिपाशा और करण की शादी के लिए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी बधाई दी है। प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा है कि 'मैं दिल से खुश हूं, अपनी दोस्त बिपाशा और उनके सुंदर दूल्हे के लिए। तुम्हारा दिल सोने का है और तुम ज़िन्दगी में बहुत कुछ हासिल करने का अधिकार रखती हो।'

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

2015 में फ़िल्म 'अलोन की शूटिंग के दौरान बिपाशा और करण की नज़दीकियां बढ़ीं और ये नज़दीकियां अब शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।