यह ख़बर 06 अक्टूबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

'चक्रव्यूह' के गीत पर प्रकाश झा को बिड़ला से मिला कानूनी नोटिस

खास बातें

  • प्रसिद्ध फिल्मकार प्रकाश झा को बिड़ला समूह की कंपनियों से उनकी आगामी फिल्म ‘चक्रव्यूह’ के एक गीत के विवादास्पद बोल को लेकर कानूनी नोटिस मिला है। हालांकि, उन्होंने जोर दिया कि उनकी मंशा किसी का अपमान करने की नहीं थी।
मुंबई:

प्रसिद्ध फिल्मकार प्रकाश झा को बिड़ला समूह की कंपनियों से उनकी आगामी फिल्म ‘चक्रव्यूह’ के एक गीत के विवादास्पद बोल को लेकर कानूनी नोटिस मिला है। हालांकि, उन्होंने जोर दिया कि उनकी मंशा किसी का अपमान करने की नहीं थी।

झा ने कहा, ‘हां। हमें उनसे कानूनी नोटिस मिला है। चूंकि यह कानूनी मामला है इसलिए हमारी कानूनी टीम इसे देख रही है। हम उन्हें जवाब देंगे।’

फिल्म में गीत के बोल इस प्रकार हैं, ‘बिड़ला हो या टाटा, अंबानी हो या बाटा, सबने अपने चक्कर में देश को है काटा। अरे हमरे ही खून से इनका इंजन चले धकाधक।’

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अपने नाम को गलत तरीके से रखे जाने पर आपत्ति जताते हुए बिड़ला ने झा को कानूनी नोटिस भेजा है।