साल 2015 में धड़ाधड़ आएंगी बायोग्राफीज़

भारतीय धावक मिल्खा सिंह

मुंबई:

इस साल यानि 2015 में ढेरों ऐसी फिल्में बन रही हैं और रिलीज़ हो रही हैं जो किसी न किसी इंसान की ज़िन्दगी पर आधारित हैं। यानि 2015 में बायोग्राफीज़ खूब देखने को मिलेगी सिनेमा घरों में।

भारत के क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की ज़िन्दगी पर फ़िल्म का ऐलान हो चुका है। धोनी की भूमिका निभा रहे हैं सुशांत सिंह राजपूत। भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन की ज़िन्दगी पर भी फ़िल्म बन रही है, जिसमे अज़हर का रोल कर रहे हैं इमरान हाश्मी।

संजय दत्त की ज़िन्दगी पर फ़िल्म बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है और संजय दत्त ने इजाज़त भी दे दी है। इस फ़िल्म को बना रहे है उनके ख़ास दोस्त निर्देशक राजू हिरानी। इस फ़िल्म में संजय दत्त की भूमिका निभाएंगे रणबीर कपूर। रणबीर कपूर की एक और भूमिका का ऐलान हो चुका है, और वो भूमिका है किशोर कुमार की। इस फ़िल्म को बनाने का ऐलान किया है अनुराग बासु ने। वैसे इस फ़िल्म के ऐलान को करीब दो साल पहले ही चुका है।

मशहूर ठग चार्ल्स शोभराज की ज़िन्दगी से प्रेरित फ़िल्म "मैं और चार्ल्स" नामक फ़िल्म बन चुकी है, 13 मार्च को रिलीज़ हो रही है। इस फ़िल्म में चार्ल्स शोभराज की भूमिका निभा रहे हैं रणदीप हूडा। सुशांत सिंह राजपूत डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी बने हैं, फ़िल्म "डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी" में। ये कहानी फ़िल्म आधारित है बंगाल के मशहूर जासूस ब्योमकेश बक्शी पर। इस फ़िल्म को बनाया है निर्देशक दिबाकर बनर्जी ने। ये फ़िल्म 13 फरवरी को रिलीज़ हो रही है।

मसहूर हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद की ज़िन्दगी पर फ़िल्म बनाने का विचार भी बॉलीवुड में घूम रहा है। मल्लिका शेरावत भी भंवरी देवी की ज़िन्दगी पर बन्ने वाली फ़िल्म में भंवरी देवी की भूमिका निभा रही हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पिछले कुछ सालों में इंसानी ज़िन्दगी की कहानियां अक्सर परदे पर सफल हुई हैं। विद्या बालन ने जब सिल्क स्मिता का रोल किया था फ़िल्म "डर्टी पिक्चर" में तब ये फ़िल्म बहुत हिट हुई थी। पान सिंह तोमर की ज़िन्दगी पर बानी फ़िल्म भी बहुत सफल हुई। बॉक्सर मेरीकॉम की ज़िन्दगी को फ़िल्मी परदे पर खूब पसंद किया गया। और मिल्खा सिंह की कहानी भी परदे पर हिट हो गई। रजा रवि वर्मा की ज़िन्दगी पर बनी फ़िल्म "रंगरसिया" को वाहवाही मिली। ऐसे में बॉलीवुड को बायोग्राफीज़ नाम का एक नया सब्जेक्ट भी सफल नज़र आ रहा है।