कोरियोग्राफर गीता कपूर की कार ने मोटरसाईकल सवार को मारी टक्कर

मुंबई पुलिस की फाइल फोटो

मुंबई:

कोरियोग्राफर और डांस इंडिया डांस की जज गीता कपूर ने गुरुवार की सुबह अपनी तेज रफ्तार कार से एक मोटरसाईकल सवार को टक्कर मार दी। अंधेरी के वर्सोवा में हुई इस टक्कर में निसार सैयद नाम के युवक के पैर की हड्डी टूट गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक निसार मेडिकल स्टोर से दवाई लेकर निकल रहा था, तभी गीता कपूर की कार उससे टकरा गई।

वर्सोवा पुलिस ने गीता कपूर के खिलाफ धारा 279 और 338 के तहत मामला दर्ज किया और बयान लेने के बाद उन्हें बॉन्ड पर रिहा कर दिया। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि गीता कपूर ने कोई नशा नहीं किया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बताया जा रहा है कि गीता ने एक्सीडेंट के बाद जख्मी निसार को खुद अस्पताल में ले जाकर भर्ती करवाया। गीता कपूर मशहूर डांस कोरियाग्राफर फरहा खान की सहायक रह चुकी हैं और टीवी सीरियल डांस इंडिया डांस मे जज बनकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं।