यह ख़बर 07 जुलाई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

ग्वायनेथ पाल्ट्रो ने बताया अपनी खूबसूरती का राज

ग्वायनेथ पाल्ट्रो ने बताया अपनी खूबसूरती का राज

खास बातें

  • 40-वर्षीय ग्वायनेथ पाल्ट्रो ने कहा कि वह मांसपेशियों को कसने के लिए किसी भी तरह के इंजेक्शन लेना पसंद नहीं करतीं। उनकी पसंद यूरोप के अच्छे क्रीम और मॉइश्चराइजर हैं।
लंदन:

हॉलीवुड की अभिनेत्री ग्वायनेथ पाल्ट्रो ने अपनी खूबसूरती का राज बताते हुए कहा है कि फ्रेंच कॉस्मेटिक्स की वजह से उनका चेहरा युवा चमक बरकरार रखे हुए है।

'कॉन्टैक्ट म्यूजिक' की खबर के अनुसार, 40-वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि वह मांसपेशियों को कसने के लिए किसी भी तरह के इंजेक्शन लेना पसंद नहीं करतीं। उनकी पसंद यूरोप के अच्छे क्रीम और मॉइश्चराइजर हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने कहा, मुझे बोटोक्स पसंद नहीं है। कुछ लोगों के चेहरे पर तो बोटोक्स का असर होता है, लेकिन जब ध्यान से देखें, तो चेहरे पर नकलीपन साफ झलक जाता है। कुछ लोगों के चेहरे पर इसके प्रतिकूल प्रभाव होते हैं। क्रीम और मॉइश्चराइजर अगर यूरोप के हों, तो कोई समस्या नहीं होती, बल्कि अनुकूल नतीजे मिलते हैं।