ऋतिक और सोनम ने रिलीज किया 'आशिक़ी' के गाने का रीमेक...

ऋतिक और सोनम ने रिलीज किया 'आशिक़ी' के गाने का रीमेक...

गाने 'धीरे-धीरे' के रीमेक में ऋतिक रोशन और सोनम कपूर

मुंबई:

1990 में आई फ़िल्म 'आशिक़ी' का सुपर हिट गाना 'धीरे धीरे से मेरी ज़िन्दगी में आना' मुंबई में रिलीज़ किया गया। इस गाने को रीमेक कर दोबारा बनाया गया है जिसमें ऋतिक रोशन और सोनम कपूर ने अभिनय किया है।

इस गाने को बनाया है यो यो हनी सिंह ने। गाने को रिलीज़ करने के लिए ऋतिक और सोनम ख़ुद एक मल्टीप्लेक्स में आये।

पुराने गाने को नदीम श्रवण ने बनाया था और कुमार सानू ने गया था। उस ज़माने का ये बहुत ही मशहूर और सुपर हिट गाना था जो अब यो यो हनी सिंह की आवाज़ में दोबारा बना है। 1990 में ये गाना राहुल रॉय और अनु अग्रवाल पर फ़िल्माया गया था और इस नए गाने में ऋतिक और सोनम नज़र आएंगे। टी सीरीज के भूषण कुमार ने आज के दर्शकों के लिए अपने इस पुराने गाने को नए अंदाज़ में पेश किया है।

इस गाने को तुर्की में शूट किया गया है। 5 मिनट के इस गाने में अमीरजादे की भूमिका में ऋतिक को सोनम से धीरे-धीरे प्यार होता है।

गौरतलब है कि ऋतिक और सोनम को दर्शकों ने एक फ़ोन के विज्ञापन में पसंद किया है। अब ये दोनों बतौर रोमांटिक कपल एक साथ इस गाने में नज़र आ रहे हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इस गाने की रिलीज़ पर 'आशिक़ी-3' बनाने की बात भी हुई क्योंकि पिछले दिनों ऋतिक के इस फ़िल्म को करने की खबर आई थी। यहां न ही ऋतिक और ना ही भूषण कुमार ने साफ़ कुछ भी नहीं कहा। ऋतिक ने बस इतना कहा की अगर निर्माता बनाएंगे तो वो 'आशिक़ी 3' का हिस्सा बन सकते हैं।