आने वाली होली को रंगीन बनाने की तैयारी कर ली जॉन अब्राहम ने

आने वाली होली को रंगीन बनाने की तैयारी कर ली जॉन अब्राहम ने

जॉन अब्राहम (फाइल फोटो)

मुंबई:

आने वाली होली को जॉन अब्राहम रंगीन बनाने के लिए तैयार हो गए हैं क्योंकि 2016 की होली पर रिलीज़ होने जा रही है उनकी आने वाली फ़िल्म 'रॉकी हैंडसम'।

दरअसल आने वाली होली जॉन के लिए लिए रंगीन हो सकती है क्योंकि इस फ़िल्म के निर्देशक हैं निशिकांत कामत। वही निशिकांत जिन्होंने जॉन के साथ एक्शन फ़िल्म फ़ोर्स बनाई थी और जॉन की बतौर एक्शन ख़ूब तारीफ़ें हुई थीं। साथ ही निशिकांत की पिछली फ़िल्म 'दृश्यम' को तारीफों के साथ-साथ सफ़लता भी मिली। ऐसे में जॉन को बड़ी उम्मीदें होना लाज़मी है।

जॉन इस फ़िल्म में अभिनय के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं इसलिए सही समय पर फ़िल्म को रिलीज़ करना उनकी भी ज़िम्मेदारी है। इसलिए उन्होंने निर्णय लिया 'रॉकी हैंडसम' को होली के वीकेंड यानी 25 मार्च को रिलीज़ करने का। जॉन और उनके साथी निर्माता सुनीर खेतरपाल ने कहा कि "जब हमने एडिट होने के बाद फ़िल्म को देखा तो दंग रह गए। फ़िल्म में कमाल का एक्शन होने के साथ साथ एक 7 साल की बच्ची के साथ बेहतरीन जज़्बाती रिश्ता है। हम इसे सही समय पर प्रदर्शित करना चाहते थे और होली का हफ़्ता सही रहेगा इस फ़िल्म के लिए"।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

जॉन के साथ इस फ़िल्म में श्रुति हसन मुख्य भूमिका निभा रही हैं। बताया जा रहा है कि 'रॉकी हैंडसम' का एक्शन ऐसा है जो बहुत ही कम देखा गया है।