प्रियंका हुई बिज़ी, 'मैडम जी' हुई लेट

प्रियंका चोपड़ा की फाइल तस्वीर

delhi:

बॉलिवुड और हॉलिवुड में सफलता के नए मुकाम छूती प्रियंका चोपड़ा का साल 2015 भी साल 2014 की तरह काफी व्यस्त ही रहेगा। इस व्यस्तता के चलते मधुर भंडारकर की अगली फिल्म 'मैडम जी' की शूटिंग जनवरी से अब अप्रैल तक आगे खिसका दी गई है।
 
प्रियंका, इस देरी की वजह संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराओ मस्तानी बताती हैं। क्योंकि बाजीराओ की शूटिंग समय पर खत्म नहीं हुई और जनवरी तक आगे बढ़ गई जिसकी वजह से प्रियंका की डेट्स डायरी बिगड़ गई है। आपको बता दें कि फिल्म में प्रियंका बाजीराओ की पत्नी काशीबाई का किरदार निभा रही हैं जिसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। जहां बाजीराओ के किरदार में रणवीर सिंह फिल्म में 17 किलो का कवच पहने दिखेंगे,  वहीं दीपिका पादुकोन मस्तानी का किरदार निभाती नजर आएंगी।
 
खैर, बाजीराओ की शूटिंग के बाद प्रियंका एबीसी डील के तहत दो महीने के लिए अमेरिका में रहने वाली है। प्रियंका चोपड़ा पहली भारतीय अभिनेत्री हैं जिनके साथ अमेरिकी टीवी नेटवर्क एबीसी ने अनुबंध किया है। प्रियंका अब अमेरिका के छोटे पर्दे पर अपनी पहचान बनाएंगी। लौटने के बाद ही वो मैडम जी की शूटिंग शुरू करेंगी।
 
'मैडम जी' कहानी है एक आइटम गर्ल की, जो भविष्य में नंबर वन राजनेता बनती हैं। काम के अलावा प्रियंका का साल 2015 के रेज़िल्यूशन के साथ-साथ अपनी सेहत का ध्यान रखना भी है। लगभग एक महीने पहले बाजीराओ के सेट पर प्रियंका बेहोश हो गई थीं, तो ऐसे में प्रियंका के लिए साल 2015 सेहतमंद और सफल रहे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com