यह ख़बर 30 सितंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

राजकुमार संतोषी की अगली फिल्म में मनीषा कोइराला!

मुंबई:

कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से हाल ही में उबरने वाली अभिनेत्री मनीषा कोइराला जल्द ही फिल्मकार राजकुमार संतोषी की फिल्म में नजर आ सकती हैं।

मनीषा के प्रबंधक ने कहा कि मनीषा अब बिल्कुल स्वस्थ्य हैं और ठीक हैं।

प्रबंधक सुब्रतो घोष ने बताया, वह (मनीषा) इस समय फिल्मों की पटकथाओं पर विचार कर रही हैं और उन्होंने राजकुमार संतोषी की फिल्म में काम करने का मन बना लिया है। उन्हें फिल्म की कहानी पसंद आई है और सब कुछ ठीक रहा तो जनवरी 2015 से वह शूटिंग शुरू कर देंगी। मनीषा की इस फिल्म में मुख्य भूमिका होगी और अभिनेता पंकज कपूर भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मनीषा इससे पहले भी राजकुमार संतोषी की 2001 में आई फिल्म 'लज्जा' में काम कर चुकी हैं और कहा जा रहा है कि उनकी अगली फिल्म में काफी हटकर होगी।