यह ख़बर 15 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

मैराथन : फिल्मी सितारों के साथ दौड़ी मुंबई

खास बातें

  • आज मुंबई दौड़ रही है। आज सुबह करीब पौने छह बजे से नौवीं मुंबई मैराथन शुरू हो गई। इसमें छह कैटेगरी की दौड़ हुई। इसमें मुंबई के हर उम्र के लोग शामिल हुए।
मुंबई:

आज मुंबई दौड़ रही है। आज सुबह करीब पौने छह बजे से नौवीं मुंबई मैराथन शुरू हो गई। इसमें छह कैटेगरी की दौड़ हुई। इसमें मुंबई के हर उम्र के लोग शामिल हुए।

21 किलोमीटर की हॉफ़ मैराथन सवा छह बजे शुरू हुई। इसमें करीब 12 हज़ार लोग दौड़े। 42 किलोमीटर की फुल मैराथन छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से शुरू होकर ओबेरॉय होटल, मरीन ड्राइव, गिरगांव चौपाटी, हाजी अली जंक्शन, बांद्रा वर्ली सी लिंक, माहिम चर्च, शिवाजी पार्क, सिद्दिविनायक, वर्ली सी फेस से वापस लौटी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

फ़िल्मी सितारों और मुंबई की बड़ी हस्तियों की दौड़ नौ बजे शुरू हुई। यह दौड़ छह किलोमीटर की रही। इसमें माधुरी दीक्षित, शबाना आज़मी, राहुल बोस, जॉन अब्राहम, सिद्धार्थ माल्या, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर शामिल हुए।