यह ख़बर 22 मार्च, 2012 को प्रकाशित हुई थी

नम्बर-1 बनना महत्वपूर्ण : प्रियंका

खास बातें

  • मनोरंजन जगत में अच्छा काम कर रहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि शीर्ष पर रहना बहुत जरूरी है लेकिन नम्बर-1 या फिर नम्बर-2 पर बने रहना बहुत कठिन होता है।
मुंबई:

मनोरंजन जगत में अच्छा काम कर रहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि शीर्ष पर रहना बहुत जरूरी है लेकिन नम्बर-1 या फिर नम्बर-2 पर बने रहना बहुत कठिन होता है।

एक कार्यक्रम के दौरान प्रियंका ने कहा, "नम्बर-1 पर पहुंचना बहुत जरूरी है। स्कूल के दिनों से हर आदमी शीर्ष पर रहना पसंद करता है।"

"प्रतिस्पर्धी दुनिया मे आपको नम्बर-1 पर ही रहना चाहिए लेकिन इसका यह मतलब यह नहीं कि आप दूसरों की टांग खींचकर नम्बर-1 बनें।"

प्रियंका ने कहा, "नम्बर-1 पर पहुंचना फिर भी आसान है लेकिन इस पर बने रहना बहुत मुश्किल है। एक अभिनेत्री साल में तीन-चार फिल्मों में काम करती है और सभी हिट नहीं हो सकतीं।"

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

प्रियंका आने वाले दिनों में कुणाल कोहली की फिल्म 'तेरी मेरी कहानी' में दिखेंगी, जिसमें शाहिद कपूर ने मुख्य भूमिका अदा की है। इसके अलावा प्रियंका 'बर्फी' और 'क्रिश-2' में काम कर रही हैं।