यह ख़बर 12 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

ब्वॉयफ्रेंड से अलग हो गईं ओलिविया

ब्वॉयफ्रेंड से अलग हो गईं ओलिविया

खास बातें

  • हॉलीवुड अभिनेत्री ओलिविया मून का आईस हॉकी खिलाड़ी और ब्वॉयफ्रेंड ब्राड रिचर्ड से दो महीने तक संबंध रहने के बाद अलगाव हो गया है।
लॉस एंजिलिस:

हॉलीवुड अभिनेत्री ओलिविया मून का आईस हॉकी खिलाड़ी और ब्वॉयफ्रेंड ब्राड रिचर्ड से दो महीने तक संबंध रहने के बाद अलगाव हो गया है। यूएस मैग्जीन की खबरों के मुताबिक, 31 वर्षीय अभिनेत्री का अपने ब्यॉयफ्रेंड के साथ उस समय अलगाव हो गया, जब उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि दोनों के बीच दोस्ती से ज्यादा और कुछ संभव नहीं है।

एक सूत्र ने बताया कि दोनों के बीच संबंध खत्म हो गए हैं। यह काफी जटिल नहीं था, क्योंकि उसने महसूस किया कि रिचर्ड एक दोस्त हो सकता है और इससे ज्यादा कुछ और नहीं। इससे पहले मून जस्टिन टिम्बरलेक और मैथ्यू मोरिसन के साथ डेटिंग कर चुकी हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com