PICS: नए साल में सोनम कपूर, बहन रिया के साथ पहुंची मालदीव, कुछ यूं कर रहीं एंजॉय

PICS: नए साल में सोनम कपूर, बहन रिया के साथ पहुंची मालदीव, कुछ यूं कर रहीं एंजॉय

नई दिल्ली:

इन दिनों सोनम कपूर हॉली-डे मूड में हैं। वो नए साल का जश्न मनाने के लिए अपनी बहन रिया कपूर और भाई अर्जुन कपूर के साथ मालदीव में हैं।
 


सोनम और रिया ने इंस्टाग्राम पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन की कई फोटोज शेयर की हैं। जिसमें ये बीच किनारे, दोस्तों संग बोट पर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं।
 

बता दें कि सोनम की आगामी फिल्म 'नीरजा' है। इस फिल्म के बारे में हाल ही में उन्होंने कहा था कि भावनात्मक रूप में चुनौतीपूर्ण चीजें आपको एक इंसान के तौर पर बड़ा करती हैं।
 

अगर कोई आपको सीमा से बाहर कुछ करने के लिए जोर देता है, तो आप और बेहतर रूप में उभरना सीखते हैं। नीरजा भनोट मेरे जीवन में सकारात्मक चीजें लेकर आईं और इससे मैं और भी सशक्त बनी हूं।
 

गौरतलब है कि भनोट ने 1986 में कराची से अगवा विमान पान एएम 73 में फंसे 359 लोगों को बचाते हुए अपनी जान दे दी। उन्हें भारत सरकार द्वारा मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।
 

भनोट के किरदार को निभाने को लेकर सोनम काफी आशंकित थीं, लेकिन उनकी एजेंट और सह-निर्माता शांति सिवाराम ने उन्हें आश्वस्त करते हुए यह किरदार निभाने के लिए मना लिया। राम माधवानी निर्देशित फिल्म 'नीरजा' में दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी भी अहम भूमिका में हैं।
 


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com