'प्रेम रोग' ने पूरे किए 33 साल, ऋषि कपूर हुए भावुक

'प्रेम रोग' ने पूरे किए 33 साल, ऋषि कपूर हुए भावुक

फोटो : फिल्म प्रेम रोग का एक दृश्‍य...

मुंबई:

ऋषि कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'प्रेम रोग' के प्रदर्शन को 33 साल हो गए हैं, जिसने फिल्म के मुख्य अभिनेता को भावुक कर दिया।

ऋषि कपूर ने 'प्रेम रोग' के 33 साल पूरे होने पर अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने उन्हें लगातर प्यार और समर्थन दिया।

ऋषि ने ट्विटर पर लिखा, '31 जुलाई, 1982 को 'प्रेम रोग' प्रदर्शित हुई थी। 33 साल हो गए। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद।'

'प्रेम रोग' की कहानी एक साधारण परिवार के ग्रामीण युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे समाज के ऊपरी तबके की एक विधवा से प्रेम के कारण परिवार का विरोध झेलना पड़ता है। फिल्म में इस ग्रामीण युवक की भूमिका में ऋषि हैं, जबकि पद्मिनी ने विधवा का किरदार निभाया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

फिल्म का निर्माण और निर्देशन राज कपूर ने किया था। इसमें ऋषि और पद्मिनी के अतिरिक्त शम्मी कपूर, तनुजा, नंदा, राजा मुराद और ओम प्रकाश भी अहम भूमिकाओं में हैं।