यह ख़बर 27 अगस्त, 2014 को प्रकाशित हुई थी

फिट रहने के लिए सही चीजें खाती हूं : प्रियंका चोपड़ा

मुंबई:

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा न केवल अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं, बल्कि छरहरी काया के लिए भी लोकप्रिय हैं। वह इसका श्रेय अपने स्वस्थ आहार चार्ट को देती हैं।

प्रियंका अपनी आगामी फिल्म 'मेरी कॉम' के प्रचार के लिए जी टीवी के टैलेंट शो 'सिनेस्टार की खोज' के सेट पर पहुंची थीं। वहां उन्होंने अपने स्वस्थ शरीर के राज का खुलासा किया।

आप अपनी छरहरी काया को कैसे बरकरार रखती हैं? इसके जवाब में प्रियंका ने कहा, मैं सही तरीके से स्वस्थ रहने और वजन घटाने में यकीन रखती हूं। इंसान को खाना खाने की जरूरत है, न कि स्वयं को भूखा रखने की। मैं सही चीजें खाती हूं और इस बात का ख्याल रखती हूं कि मैं जितना खाऊं, उसे पचाने के लिए उतना ही श्रम भी करूं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वह टैलेंट शो में प्रतिभाओं को आंकने के लिए अपनी फिल्म 'बर्फी' के निर्देशक अनुराग बासु के साथ एक निर्णायक के रूप में शामिल हुईं। शो की यह कड़ी रविवार को प्रसारित होगी।