फिल्म फेयर अवॉर्ड पर छाया 'क्वीन' का जादू, जीते छह पुरस्कार

फिल्म 'क्वीन' के एक दृश्य में कंगना रानावत

मुंबई:

60वें फिल्म फेयर अवार्ड में अभिनेत्री कंगना रानावत की 'क्वीन' छाई रही। इस फिल्म को बेस्ट फिल्म के पुरस्कार से नवाजा गया। कंगना रानावत को बेस्ट एक्ट्रेस और विकास बहल को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला।

60वें फिल्म फेयर अवॉर्ड में दूसरे नंबर पर रही निर्देशक विशाल भरद्वाज की फिल्म 'हैदर। शेक्सपियर के नॉवेल पर आधारित इस फिल्म ने पांच अवॉर्ड जीते। फिल्म के अभिनेता शाहिद कपूर ने बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीता।

'हैदर' के लिए केके मेनन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल और तब्बू को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस फीमेल का अवॉर्ड मिला। शनिवार की शाम मुंबई में हुए 60वें फिल्मफेयर समारोह में सितारों का मेला लगा और हर साल की तरह करीब-करीब पूरा बॉलीवुड समारोह में शरीक हुआ।

बेस्ट डायलॉग और बेस्ट स्क्रीनप्ले के लिए फिल्म 'पीके' के लेखकों अभिजात जोशी और राजू हिरानी को दो पुरस्कार मिले। बेस्ट डेब्यूटेंट डायरेक्टर का पुरस्कार मिला फिल्म '2 स्टेट्स' के निर्देशक अभिषेक वर्मा को तथा इसी फिल्म के संगीत के लिए शंकर महादेवन को अवॉर्ड के लिए चुना गया।

बेस्ट स्टोरी का पुरस्कार दिया गया रजत कपूर को उनकी फिल्म 'आंखों देखी' के लिए तथा इसी फिल्म के लिए दूसरा अवॉर्ड संजय मिश्रा को मिला बेस्ट एक्टर क्रिटिक का। 'आंखों देखी' ने बेस्ट फिल्म क्रिटिक जीतकर तीसरा अवॉर्ड जीता। शाहरुख खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'मेरी कॉम' को एक भी पुरस्कार नहीं मिला।

60वें फिल्म फेयर विजेताओं की लिस्ट इस प्रकार है -

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बेस्ट फिल्म - क्वीन
बेस्ट डायरेक्टर - विकास बहाल (क्वीन)
बेस्ट एक्टर - शाहिद कपूर (हैदर)
बेस्ट एक्ट्रेस - कंगना रनौत (क्वीन)
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल फीमेल - तब्बू (हैदर)
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल मेल - के के मेनन (हैदर)
बेस्ट डेब्यूटेंट डायरेक्टर - अभिषेक वर्मा (2 स्टेट्स)
बेस्ट एक्टर (क्रिटिक) - संजय मिश्रा (आँखों देखी)
बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक) - अलिया भट्ट (हाईवे)
बेस्ट फ़िल्म (क्रिटिक) - रजत कपूर (आँखों देखी)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर - शंकर एहसान लॉय (2 स्टेट्स)
बेस्ट लिरिसिस्ट - रश्मि सिंह - गाना मुस्कुराने की वजह तुम हो (सिटी लाइट्स)
बेस्ट डेब्यू एक्टर मेल - फवाद खान (ख़ूबसूरत)
बेस्ट डेब्यू फीमेल - कृति सनन (हीरो पंती)
बेस्ट स्टोरी - रजत कपूर (आँखों देखी)
बेस्ट डायलॉग - अभिजात जोशी और राजू हिरानी (पीके)
बेस्ट स्क्रीन प्ले - अभिजात जोशी और राजू हिरानी (पीके)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) - अंकित तिवारी - गाना तेरी गलियां (एक विल्लन)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) - कनिका कपूर - गाना बेबी डॉल (रागिनी एमएमएस 2)
लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड - कामिनी कौशल
बेस्ट कोरियोग्राफी - अहमद खान - गाना जुम्मे की रात (किक)
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर - अमित त्रिवेदी (क्वीन)
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी - बॉबी सिंह और सिद्धार्थ दीवान (क्वीन)
बेस्ट एक्शन - शाम कौशल (गुंडे)
बेस्ट एडिटिंग - अभिजीत कोकाटे और अनुराग कश्यप (क्वीन)
बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन - सुब्रता चक्रबर्ती और अमित रे (हैदर)
बेस्ट कॉस्ट्यूम - डॉली अहलूवालिया (हैदर)
बेस्ट साउंड डिज़ाइन - अनिल कुमार कोनकाण्डला और प्रबल प्रधान (मर्दानी)