राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर अस्पताल में भर्ती

राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर अस्पताल में भर्ती

कृष्णा राज कपूर (चित्र में दाहिने)

मुंबई:

हिन्दी सिनेमा के शो-मैन कहे जाने वाले राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। बढ़ती उम्र के साथ स्वास्थ्य की परेशानियों के कारण कृष्णा को भर्ती कराया गया है। हालांकि गुरुवार रात से कृष्णा की तबीयत में काफी सुधार है। लेकिन अभी भी उन्हें आईसीयू में ही रखा गया है।

परिवार के सभी सदस्य कृष्णा के ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। हाल ही में ऋषि कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म कपूर एंड संस के ट्रेलर लांच में गए थे। उन्हें हॉस्पिटल से कॉल आई की उनकी मां की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई है, ऐसे में ऋषि को  अपना इवेंट बीच में ही छोड़ जाना पड़ा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

करीना कपूर भी महबूब स्टूडियो में अपनी शूटिंग खत्म कर दादी को देखने हॉस्पिटल पहुंची। साथ ही बड़े बेटे रणधीर कपूर, बेटी रीमा, बहू नीतू कपूर सभी मां कृष्णा से मिलने पहुंचे।