यह ख़बर 08 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

राजेश खन्ना को अस्पताल से छुट्टी दी गई

खास बातें

  • खराब स्वास्थ्य के कारण मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए गुजरे जमाने के सुपरस्टार राजेश खन्ना को रविवार सुबह छुट्टी दे दी गई।
मुंबई:

खराब स्वास्थ्य के कारण मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए गुजरे जमाने के सुपरस्टार राजेश खन्ना को रविवार सुबह छुट्टी दे दी गई।

राजेश खन्ना से अलग रह रहीं उनकी पत्नी डिंपल कपाड़िया ने कहा था कि उन्हें 23 जून को कमजोरी और थकान के बाद उपनगरीय बांद्रा में स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के एक सूत्र ने कहा, वह अब ठीक हैं। उन्हें सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। डिंपल ने भी इस खबर की पुष्टि की और कहा, हम सुबह उन्हें घर ले आए हैं। वह पूरी तरह से ठीक हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इससे पहले अप्रैल महीने में खन्ना को बेचैनी और थकान के बाद कुछ दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।