क्या रणबीर कपूर नहीं चाहते रणवीर सिंह के साथ काम करना?

क्या रणबीर कपूर नहीं चाहते रणवीर सिंह के साथ काम करना?

मुंबई:

क्या रणवीर सिंह के साथ वाकई में रणबीर कपूर काम करना नहीं चाहते हैं? या फिर वजह कोई और है ज़ोया की फ़िल्म में काम नहीं करने की रणबीर कपूर के पास?

ज़ोया अख़्तर अपनी आने वाली फ़िल्म में रणवीर सिंह के साथ रणबीर कपूर को कास्ट करना चाहती थीं क्योंकि फ़िल्म की कहानी 2 भाइयों की है। रणवीर सिंह ने तो फ़िल्म करने के लिए अपनी मंज़ूरी दे दी है मगर बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर ने इस फ़िल्म को करने से मना कर दिया है। सूत्र बताते हैं कि रणबीर कपूर स्क्रीन शेयर नहीं करना चाहते रणवीर सिंह के साथ इसी लिए रणबीर ने ज़ोया की फ़िल्म करने से इंकार कर दिया।

 

वैसे ज़ोया के लिए इस फ़िल्म की कास्टिंग थोड़ी मुश्किल होती जा रही है क्योंकि रणबीर कपूर के मना करने के बाद ख़बरों के अनुसार ज़ोया वरुण को कास्ट करना चाहती थीं मगर कई फिल्मों में व्यस्त होने की वजह से वरुण ने भी इस फ़िल्म को करने से मना कर दिया। अब देखना दिलचस्प होगा कि रणवीर सिंह के साथ अब किसे कास्ट करती हैं ज़ोया अपनी फ़िल्म में।
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इस फ़िल्म में रणवीर सिंह के साथ अलिया भट्ट की कास्टिंग हो चुकी है। अब बारी है एक और हीरो की।