ये होगी सोनम कपूर की अगली फिल्म, इंस्टाग्राम पर किया अनाउंस

ये होगी सोनम कपूर की अगली फिल्म, इंस्टाग्राम पर किया अनाउंस

सोनम कपूर (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

अभी तक अपनी पिछली फिल्म नीरजा का जश्न मना रहीं सोनम कपूर की बहन रिया ने इंस्टाग्राम पर उनके आगामी प्रोजेक्ट का अनाउंसमेंट कर दिया है।

फरवरी में रिलीज हुई नीरजा को दर्शकों और क्रिटिक्स की काफी सराहना मिली थी। इस बायोपिक के चार महीने बाद सोनम अब अपने नए प्रोजेक्ट वीरे दी वेडिंग में जुट गई हैं। इस फिल्म को उनकी बहन रिया कपूर बालाजी प्रोडक्शंस की हेड एकता कपूर के साथ प्रोड्यूस कर रहीं हैं।

रिया ने इस प्रोजेक्ट को अनाउंस करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, 'रिया कपूर और एकता कपूर अपनी अगली फिल्म वीरे दी वेडिंग में लेकर आ रही हैं चार पावर हाउस परफॉर्मेंसेस। यह एक मजेदार फिल्म होगी जो मॉडर्न इंडियन महिलाओं के जोश को दिखाएगी।'
 



वीरे दी वेडिंग में सोनम के अलावा करीना कपूर, शिखा तलसानिया और स्वरा भास्कर भी नजर आएंगी। यह फिल्म इन चारों के कैरेक्टर की दिल्ली से यूरोप के सफर को दिखाएगी।

सोनम ने भी रिया के पोस्ट को #newage #feminism हैशटैग के साथ शेयर किया।

शशांक घोष के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग जुलाई में शुरू होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि वीरे दी वेडिंग  2005 में रिलीज हुई हॉलिवुड की द सिस्टरहुड ऑफ द ट्रैवलिंग पैंट्स से एडॉप्ट की गई है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com