अपने ट्विटर एकाउंट को अलविदा कहने वाले नाराज ऋषि कपूर वापस लौटे

ऋषि कपूर की फाइल फोटो

मुंबई:

अपने ट्विटर खाते को बंद करने के एक ही दिन बाद अपने जमाने के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर इस माइक्रो-ब्लागिंग साइट पर लौट आए हैं।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद गायक अभिजीत और अभिनेता एजाज खान द्वारा की गई टिप्पणियों से उपजे विवाद के बाद उन्होंने ट्विटर को अलविदा कह दिया था।
 
62 वर्षीय अभिनेता ऋषि कपूर ने वरिष्ठ होने के बावजूद उनके खिलाफ बहुत अधिक नकारात्मक, अभद्र और अपमानजनक शब्दों के प्रयोग किए जाने से क्षुब्ध होकर अपने ट्विटर खाते को बंद कर दिया था।
 
ट्विटर पर वापस लौटने के बाद उन्होंने बंबई उच्च न्यायालय द्वारा सलमान खान को निचली अदालत द्वारा दी गई 5 साल की सजा को निलंबित किए जाने के फैसले का स्वागत किया है। इसके बाद उन्होंने फिल्म निर्माता साजिद खान को उन्हें इस माइक्रो-ब्लागिंग साइट पर वापस लाने के लिए जिम्मेदार बताया। उन्होंने आगे कहा कि अगर वे कुछ गलत करते हैं तो उसके लिए साजिद खान को सजा दी जाए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com