यह ख़बर 15 अक्टूबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

करीना की मेहंदी की रस्म में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा

खास बातें

  • रविवार को मुंबई के बांद्रा में करीना कपूर की मेहंदी और संगीत की रस्म हुई। इसमें मुंबई की बड़ी हस्तियों समेत बॉलीवुड के कई सितारे भी शामिल हुए।
मुंबई:

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर की शादी अभिनेता सैफ अली खान से होने वाली है। शादी से पहले दोनों परिवारों में खासा उत्साह है। रविवार को मुंबई के बांद्रा में करीना कपूर की मेहंदी और संगीत की रस्म हुई। इसमें मुंबई की बड़ी हस्तियों समेत बॉलीवुड के कई सितारे भी शामिल हुए।

इस मौके पर करीना कपूर बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। उन्होंने पीले दुपट्टे के साथ गोल्डन कलर का लहंगा पहन रखा था। वैसे तो करीना फिल्मों में कई बार दुल्हन के रोल में नजर आ चुकी हैं, लेकिन इस ड्रेस में वह किसी परी से कम नहीं लग रही थीं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

गौरतलब है कि सैफ एवं अभिनेत्री करीना कपूर का विवाह 16 अक्टूबर को प्रस्तावित है। सैफ की मां शर्मिला टेगौर और बहनें सोहा अली खान और सबा अली खान तैयारियों में व्यस्त हैं।