क्या सलमान खान कर रहे हैं शादी, खबरें कह रही हैं, डेट हो गई है फिक्स

क्या सलमान खान कर रहे हैं शादी, खबरें कह रही हैं, डेट हो गई है फिक्स

नई दिल्ली:

बॉलीवुड के सबसे 'योग्य' कुंवारे माने जाने वाले सलमान खान की शादी की डेट को लेकर कई खबरें इन दिनों सुर्खियों में है। दरअसल, इन खबरों को और बल तब मिला जब हाल ही में सलमान खान और रोमानियन सुंदरी लूलिया वंतूर को प्रिटी जिंटा की शादी की रिसेप्शन में साथ-साथ देखा गया। इससे पहले संजय दत्त ने भी पहली बार मान्यता को एक अवार्ड शो में साथ शिरकत करके लोगों से मिलवाया था।

क्या बर्थडे के दिन शादी करेंगे दोनों
मीडिया में जो खबरें चल रही हैं उसके मुताबिक, सलमान की शादी उनके जन्मदिन के दिन 27 दिसंबर को होगी। सलमान के परिवारवालों (खासतौर पर मां सलमा) ने उन्हें शादी के लिए राजी किया है। सोशल मीडिया पर जारी फोटोज में लूलिया को सलमान के परिवार के साथ काफी घुलते मिलते भी दिखाया गया है। इससे पहले यह सब कैटरीना कैफ के लिए कहा जाता था।
 


एयरपोर्ट पर सलमान की मां का हाथ पकड़े दिखी थीं
कुछ दिन पहले लूलिया एयरपोर्ट पर सलमान की मां के साथ दिखाई दी थीं। वह भी उनका हाथ पकड़े हुए। इसी से लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि वह उनके परिवार के कितने करीब हैं।

तलाकशुदा है लूलिया वंतूर
लूलिया वंतूर रोमानिया की हैं। वह टीवी होस्ट हैं। बॉलीवुड में चांस मारने के लिए उन्होंने फिल्म 'ओ तेरी' में एक आइटम नंबर भी किया है। इस फिल्म को सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री ने प्रोड्यूस किया था। वह तलाकशुदा हैं। उन्होंने मारियस मोगा से शादी की थी। अब दोनों अलग हो चुके हैं।

सलमान का भी जुड़ चुका है कई अभिनेत्रियों से नाम
सलमान खान का नाम लूलिया से पहले कैटरीना कैफ, संगीता बिजलानी, सोमी अली और ऐश्वर्या राय से जुड़ चुका है।

 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com