'बजरंगी भाईजान' बनी पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

'बजरंगी भाईजान' बनी पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

'बजरंगी भाईजान' का एक दृश्य

मुंबई:

ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ने एक और रिकॉर्ड बना लिया है। हफ्ते के आखिरी दिन गुरुवार को 15.5 करोड़ का कलेक्शन करके फिल्म ने अपने पहले सप्ताह में 184.6 करोड़ की कमाई कर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नया कीर्तिमान बना लिया है। 'बजरंगी भाईजान' से पहले किसी भी फ़िल्म ने इतना कलेक्शन अपने पहले हफ़्ते में नहीं किया।

इससे पहले इस फ़िल्म ने कई और भी रिकार्ड्स बनाए हैं। सबसे पहले 'बजरंगी भाईजान' ने एक दिन में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म का रिकॉर्ड बनाया, जब इसने रविवार को 38.8 करोड़ की कमाई की।

इसके बाद 'बजरंगी भाईजान' सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाई करने वाली फ़िल्म भी बनी। इसने केवल तीन दिनों में करीब 102 करोड़ का कलेक्शन किया। रिलीज़ के बाद पहले सोमवार को 'बजरंगी भाईजान' ने 27.1 करोड़ की कमाई की, वो भी तब जब कोई छुट्टी नहीं थी। इस वजह से यह भी एक रिकॉर्ड बना, क्योंकि सोमवार को किसी भी फ़िल्म ने इतना बड़ा कलेक्शन नहीं किया।

कलेक्शन की इस रफ़्तार को देखकर कहना गलत नहीं होगा की 'बजरंगी भाईजान' अभी कुछ और नए रिकॉर्ड बना सकती है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

'बजरंगी भाईजान' का कलेक्शन
शुक्रवार  27.3 करोड़
शनिवार 36.6 करोड़
रविवार 38.8 करोड़
सोमवार 27.1 करोड़
मंगलवार 21.4 करोड़
बुधवार 18.0 करोड़
गुरुवार 15.5 करोड़
पहले हफ्ते में कुल 184.6