जानिए संजय लीला भंसाली क्यों लड़ाना चाहते थे दीपिका और प्रियंका को

जानिए संजय लीला भंसाली क्यों लड़ाना चाहते थे दीपिका और प्रियंका को

'बाजीराव मस्तानी' में प्रियंका और दीपिका...

मुंबई:

आमतौर पर जब भी किसी फिल्म में टक्कर की दो बड़ी अभिनेत्रियां एक साथ काम करती हैं तब उनके बीच झगड़े की खबरें आती हैं, क्योंकि दोनों अभिनेत्रियों के बीच स्पर्धा शुरू हो जाती है। कभी अच्छे रोल को लेकर, कभी अच्छे डांस को लेकर तो कभी अच्छे स्टाइल या कपड़ों को लेकर। मगर फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग के दौरान दीपिका और प्रियंका के बीच ऐसा कुछ नहीं हुआ, जो इसके निर्देशक संजय लीला भंसाली को ठीक नहीं लगा। मजाक-मजाक में अक्सर संजय लीला भंसाली दोनों अभिनेत्रियों से कहते थे कि तुम दोनों लड़ती क्यों नहीं?

फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में बाजी राव की पहली पत्नी की भूमिका में हैं, प्रियंका चोपड़ा और प्रेमिका का किरदार निभा रही हैं, दीपिका पादुकोण। फिल्म का एक गाना 'पिंगा' बहुत हिट हो रहा है, जो प्रियंका और दीपिका पर फिल्माया गया है। प्रियंका और दीपिका ने इस पर जमकर डांस किया है और सबको यही उम्मीद थी कि इस गाने को फिल्माए जाने के समय शायद दोनों के बीच तू-तू, मैं-मैं हो जाए मगर ऐसा नहीं हुआ। इस गाने को फिल्माए जाने के समय दीपिका और प्रियंका की दोस्ती देखकर निर्देशक संजय लीला भंसाली भी हैरान थे।

दीपिका पादुकोण ने कहा कि संजय सर को शिकायत होती थी कि मेरे और प्रियंका के बीच झगड़ा क्यों नहीं हो रहा है। वह अक्सर हंसते थे और मजाक उड़ाकर कहते थे कि तुम दोनों वैनिटी वैन से हंसते हुए और बातें करते हुए क्यों आती हो।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

दीपिका ने 'पिंगा' गाना के फिल्माए गए दिन को याद करते हुए कहा कि मेरे और प्रियंका के बीच कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ। हम दोनों में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं थी। हम दोनों को जैसे स्टेप दिए गए हमने डांस किया।