अनुष्का की बचपन की तस्वीरें : तब ऐसी दिखती थीं 'सलमान की सुल्तानी'

अनुष्का की बचपन की तस्वीरें : तब ऐसी दिखती थीं 'सलमान की सुल्तानी'

अनुष्का शर्मा की बचपन की तस्वीर

नई दिल्ली:

बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत करने वालीं अनुष्का शर्मा आज बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। इन्होंने अपना अभिनय का सफर 2008 मे प्रदर्शित 'रब ने बना दी जोड़ी' के साथ शुरू किया था।  
 


आज (रविवार) अनुष्का का 28वां जन्मदिन है। अनुष्का बचपन से ही बहुत स्वीट दिखती थीं, उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर अपनी बचपन की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जो आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं।
 

अनुष्का को 2007 में फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स के लिए एक मॉडल के रूप में पहला ब्रेक मिला और इसके बाद मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई चली गईं।
 

अनुष्का का जन्म बेंगलुरू में हुआ था, लेकिन उनके माता-पिता गढ़वाल, उत्तराखंड के रहने वाले हैं। उनके पिता, कर्नल अजय कुमार शर्मा एक आर्मी अफसर हैं और मां का नाम आशिमा शर्मा है। उनके बड़े भाई कारनेश, जो पहले राज्य-स्तरीय क्रिकेटर थे, अब मर्चंट नेवी में कार्यरत हैं। अनुष्का ने अपनी पढ़ाई आर्मी स्कूल से की है। माउंट कारमेल कॉलेज, बेंगलुरू से आर्ट्स में डिग्री ली है।
 

आज अनुष्का बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने 'बैंड बाजा बारात', 'जब तक है जान' और 'पीके' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया हैं। फिल्म 'एनएच10' के जरिए वह फिल्म प्रोड्यूसर भी बन चुकी हैं। अनुष्का जल्द ही ‘सुल्तान’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

अनुष्का द्वारा की गई फिल्मों की सूची-

वहीं, सलमान खान ने अनुष्का को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए ट्वीट किया है कि- 'मेरी सुल्तानी अरफा जन्मदिन मुबारक हो'। साथ में करण जौहर ने भी अनुष्का को जन्मदिन पर बधाई दी है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com