यह ख़बर 07 मार्च, 2013 को प्रकाशित हुई थी

उम्मीद है कि दिल्ली गैंगरेप की दर्दनाक घटना दोहराई नहीं जाएगी : शाहरुख

खास बातें

  • शाहरुख ने कहा, मैं उम्मीद करता हूं कि ऐसी घटना फिर नहीं होगी। इस मामले में पीड़िता बहुत बहादुरी से लड़ी और उसने अपनी जान गंवाई।
मुंबई:

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने उम्मीद जताई है कि दिल्ली की एक चलती बस में एक महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म जैसी भयानक घटनाएं दोहराई नहीं जाएंगी।

शाहरुख ने कहा, मैं उम्मीद करता हूं कि ऐसी घटना फिर नहीं होगी। इस मामले में पीड़िता बहुत बहादुरी से लड़ी और उसने अपनी जान गंवाई। अमेरिका ने सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 23 वर्षीय पीड़िता को महिलाओं के प्रतिष्ठित बहादुरी पुरस्कार के लिए चुना है। यह पुरस्कार शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिया जाएगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

शाहरुख ने इस संबंध में कहा, यह अच्छी बात है कि वे उसे सम्मानित कर रहे हैं, लेकिन मैं सम्मान के लिए मरना पसंद नहीं करूंगा। मुझे नहीं लगता कि किसी पुरुष या महिला को सम्मान के लिए अपनी जान गंवानी चाहिए, बल्कि उन्हें उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाना चाहिए।