सनी लियोनी पर नेताओं के बयान को शिल्पा ने बताया बेतुका

सनी लियोनी पर नेताओं के बयान को शिल्पा ने बताया बेतुका

सनी लियोनी और शिल्पा शेट्टी (फाइल फोटो)

मुंबई:

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने सनी लियोनी का समर्थन करते हुए कहा है कि अभिनेत्री पर नेताओं द्वारा की गई टिप्पणियां मूर्खतापूर्ण है। सनी के कंडोम विज्ञापन पर नेताओं की टिप्पणियों से बड़ा विवाद पैदा हो गया है।

इंडियन मर्चेट चैंबर की महिला शाखा द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी 2015 में पहुंचीं शिल्पा से जब इस विवाद के बारे में सवाल किया गया तब उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "ये सब बेकार लोग हैं जो ऐसा सोचते हैं। मुझे नहीं लगता कि हर कोई ऐसा सोचता है, यह काफी बेतुकी बात है। ऐसी चीजें हर जगह हो रही हैं और हर तरफ  विवाद है और यह सबसे ज्यादा बेतुकी बात है कि आप इस पर काफी ध्यान दे रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "हाथ की पांचों उंगलियां एक जैसी नहीं होतीं। केवल सकारात्मक चीजों पर ध्यान दें। भारत एक महान देश है और मुझे गर्व है कि मैं एक भारतीय हूं।" भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव अतुल कुमार अंजान ने कहा है कि सनी के कंडोप विज्ञापनों के कारण देश में दुष्कर्म की घटनाओं को बढ़ावा मिल रहा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

शिल्पा ने लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग ब्रदर' में उनके साथ हुए रंगभेद विवाद और रिचर्ड गेरे के चुम्बन विवाद को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि हस्तियां हमेशा से ही ऐसे विवादों से घिरी रहती हैं।