यह ख़बर 06 फ़रवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

मुंबई हवाई अड्डे पर रोके गए गायक मीका, बाद में रिहा

खास बातें

  • बॉलीवुड गायक मीका सिंह को कथित तौर पर सीमा से ज्यादा भारतीय और विदेशी मुद्रा रखने के मामले में मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोका गया। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
मुंबई:

बॉलीवुड गायक मीका सिंह को कथित तौर पर सीमा से ज्यादा भारतीय और विदेशी मुद्रा रखने के मामले में मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोका गया। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

मीका शाम करीब साढ़े सात बजे बैंकॉक से एक निजी कंपनी के विमान से उतरे जिसके बाद सीमाशुल्क विभाग के अधिकारियों ने उन्हें रोका।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सीमाशुल्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान मिका के पास से 12,000 डॉलर और तीन लाख रुपये नकद मिले। उन्होंने बताया कि मिका पूछताछ के दौरान कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। उनका बयान दर्ज किया जा रहा है।