77 साल के शशि कपूर को आज दादा साहेब फालके अवॉर्ड किया जाएगा प्रदान

मुंबई:

रविवार सुबह 11 बजे मुंबई के पृथ्वी थिएटर में शशि कपूर को दादा साहेब फालके अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा। 1940 के दशक की शुरुआत से भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिये 77 साल के शशि कपूर को 62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दादा साहेब फालके अवॉर्ड से नवाज़ा गया था।

खराब सेहत के कारण शशि कपूर अवॉर्ड लेने दिल्ली नहीं आ पाए थे। समारोह के दौरान बिग-बी और कई बॉलीवुड हस्तियों द्वारा रिकॉर्ड किए हुए शशी कपूर के नाम खास संदेशों को दिखाया गया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बॉलीवुड के प्रिंस चार्मिंग शशी कपूर को दादा साहेब फालके अवॉर्ड देने सूचना प्रसारण मंत्री अरुण जेटली रविवार को मुंबई पहुंचेंगे।