टीवी शो 'सावधान इंडिया' की मेजबानी करेंगे सनी देओल

टीवी शो 'सावधान इंडिया' की मेजबानी करेंगे सनी देओल

सनी देओल

मुंबई:

अभिनेता-निर्देशक सनी देओल लोकप्रिय धारावाहिक 'सावधान इंडिया' की विशेष कड़ी की मेजबानी करते नजर आएंगे। धारावाहिक 'सावधान इंडिया' में देश के बढ़ते अपराधों को दिखाया जाता है।

इस खास कड़ी में सनी दुष्कर्म के खिलाफ आवाज बुलंद करते नजर आएंगे। वर्तमान में सनी देओल अपनी फिल्म 'घायल वन्स अगेन' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

सेट से एक सूत्र ने बताया, "सनी एक बार फिर इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। वह शो के माध्यन से दर्शकों को जागरुक करते नजर आएंगे। उनका लक्ष्य लोगों को देश में बढ़ते अपराधों के प्रति आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि वह दोबारा इस शो की मेजबानी को लेकर उत्साहित हैं।"

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सनी देओल वाले कड़ी का प्रसारण टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर 15 जनवरी को होगा।