अब 'सुपर गर्ल' बनेंगी सनी लियोनी

अब 'सुपर गर्ल' बनेंगी सनी लियोनी

अभिनेत्री सनी लियोनी एक सुपर गर्ल बनने जा रही हैं एक एलबम में। इस एलबम में सिर्फ़ एक ही गाना होगा जिसके वीडियो में सनी लियोनी नज़र आएंगी। इस एल्बम का नाम है- मैं सुपर गर्ल।

फ़िल्म 'एक पहेली लीला' के बाद इसकी अभिनेत्री सनी लियोनी और कोरियोग्राफर अहमद खान एक बार फिर साथ काम करने वाले हैं। 'मैं सुपर गर्ल' नाम के एलबम को टी सीरीज़ बना रहा है।

इस एलबम के ज़रिये सनी के साथ कनिका कपूर भी जुड़ रही हैं। वही कनिका कपूर जिन्होंने सनी लियोनी पर फिल्माया गया सुपर हिट गाना 'बेबी डॉल' गया था। गाने के साथ साथ इस एलबम का कनिका कपूर ने संगीत भी तैयार किया है।

इस एलबम के निर्देशक अहमद ख़ान ने बताया, 'सनी काफ़ी समय से सिंगल एलबम करना चाह रही रही थीं। इस एलबम में उनके कई अवतार नज़र आएंगे जिसमें वेट्रेस, नर्स, शेफ, और जिम इंस्ट्रक्टर शामिल हैं। एलबम के 3 दिन की शूटिंग के लिए टीम लंदन जा रही है।'

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

आपको बता दें कि टी सीरीज़ और अहमद ख़ान इन दिनों अलग अलग सितारों के साथ सिंगल एलबम बना रहे हैं। सनी लियोनी से पहले ऋतिक रोशन और सोनम कपूर के साथ एक एलबम बना चुके हैं। उससे पहले टी सीरीज़ ने टाइगर श्रॉफ़ और आतिफ़ असलम को लेकर भी एक एलबम तैयार किया था।