यह ख़बर 04 दिसंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

मैडम तुसाद में अमिताभ, शाहरुख की मोम की प्रतिमाओं का अनावरण

खास बातें

  • अमेरिका के वॉशिंगटन स्थित मैडम तुसाद संग्रहालय की नई बॉलीवुड प्रदर्शनी में हिन्दी सिनेमा के पांच बड़े सितारों अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्य राय बच्चन, ऋतिक रोशन और करीना की मोम की प्रतिमाओं का अनावरण किया जाएगा।
वॉशिंगटन:

अमेरिका के वॉशिंगटन स्थित मैडम तुसाद संग्रहालय की नई बॉलीवुड प्रदर्शनी में हिन्दी सिनेमा के पांच बड़े सितारों अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्य राय बच्चन, ऋतिक रोशन और करीना की मोम की प्रतिमाओं का अनावरण किया जाएगा।

संग्रहालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस प्रदर्शन की शुरुआत आज होगी और यह साल के आखिर तक चलेगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

प्रदर्शनी की शुरुआत के समय भारत के पारंपरिक और आधुनिक नृत्य पेश किए जाएंगे।