जब अनुपम खेर ने सलमान और शाहरुख की तुलना करने से सोनम कपूर को रोका

जब अनुपम खेर ने सलमान और शाहरुख की तुलना करने से सोनम कपूर को रोका

(फाइल फटो) सलमान खान के साथ सोनम कपूर

मुंबई:

बॉलीवुड में किसी भी सुपरस्टार की अपनी एक लॉबी होती है और ज़्यादातर लोग किसी न किसी लॉबी में प्रवेश करने की कोशिश करते हैं। लगता है सोनम कपूर की भी यही कोशिश और इच्छा है की वो सलमान ख़ान के ग्रुप में शामिल हो जाएं।

फ़िल्म 'सांवरिया' में सोनम ने सलमान के साथ डेब्यू किया था। उस फ़िल्म में सलमान की मेहमान भूमिका थी। सोनम कपूर को अब पहली बार सलमान की हीरोइन बनने का मौक़ा मिला है फ़िल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में। ऐसे में जब फ़िल्म का ट्रेलर जारी करने आई टीम के साथ सोनम आई तो उन्होंने शाहरुख़ पर चुटकी लेने की कोशिश की। हालांकि अनुपम खेर ने सोनम को संभाला और इशारा करके ऐसा करने से मना किया।

दरअसल ट्रेलर रिलीज़ के मौके पर 'प्रेम रतन धन पायो' के पोस्टर पर मीडिया ने सलमान से सवाल पूछा कि पोस्टर में आपको पीछे से क्यों दिखाया गया है? क्योंकि पोस्टर में सलमान की पीठ दिखाई गई है तब सलमान ने मीडिया से कहा 'तो क्या हुआ'। सलमान ने पीछे मुड़कर दोनों बांहें खोलकर कहा कि 'मैने प्यार किया' का लुक भी ऐसा ही था। सलमान ने रोमांटिक सीन के लिए वैसे ही बांहें खोली थी जैसे शाहरुख़ ख़ान अपनी दोनों बांहें खोलते हैं या यूं कहें कि शाहरुख़ का जो ट्रेड मार्क बन चुका है रोमांटिक सीन के लिए।

सलमान को जैसे ही सोनम ने ये कहते सुना कि 'मैंने प्यार किया' के समय ऐसा ही अंदाज़ था सलमान का, तुरंत सोनम ने कहा, 'शाहरुख़ से पहले सलमान ने ये किया है।' इससे पहले कि सोनम कुछ और कहती, उनके पिता के ख़ास दोस्त अनुपम खेर ने सोनम को कुछ और न कहने के लिए इशारा किया। इधर सलमान ने भी बड़ी ही चतुराई से टॉपिक को तुरंत बदल दिया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अब ये सोनम का उत्साह था या कुछ और या फिर सलमान की लॉबी में बने रहने की कोशिश ये आप सोचिये।