तन्मय से नाराज ओमपुरी बोले- 'यह लड़का खुले में क्यों घूम रहा है?'

तन्मय से नाराज ओमपुरी बोले- 'यह लड़का खुले में क्यों घूम रहा है?'

ओमपुरी और तन्मय (फाइल फोटो)

खास बातें

  • लताजी और सचिन का उपहास उड़ाना सही नहीं
  • तन्मय खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए
  • खुले में क्यों घूम रहा है तन्मय?
मुंबई:

दिग्गज अभिनेता ओमपुरी, भारत रत्न लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर पर कॉमेडियन तन्मय भट के वीडियो से बेहद नाराज हैं। वह जानना चाहते हैं कि हास्य कलाकार के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही।

खुले में क्यों घूम रहा है तन्मय?
ओमपुरी ने कहा कि उसने देश के दो सबसे सम्मानित लोगों का अपमान किया है, फिर भी यह घृणित लड़का खुले में क्यों घूम रहा है? उनके भारत में ही नहीं, दुनियाभर में प्रशंसक हैं। आप केवल हंसी मजाक के लिए ऐसे सम्मानित व्यक्तियों के साथ ऐसा नहीं कर सकते।ओमपुरी ने कहा कि अगर उन्हें भारत रत्न नहीं मिला होता, तो भी वे राष्ट्रीय आदर्श होते। केवल यह साबित करने के लिए कि हम कितने लोकतांत्रिक हैं, उनका उपहास उड़ाना सही नहीं है। ओमपुरी का मानना है कि देश में अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर गलत धारणा है।  

तन्मय खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए
लताजी और सचिन तेंदुलकर का मजाक उड़ाना स्वतंत्रता की निशानी नहीं है। यह एक ऐसी बीमारी की निशानी है, जिसमें हम यह समझते हैं कि उपलब्धि हासिल करने वालों का मजाक उड़ाना मजेदार है। इस लड़के (तन्मय) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि कोई भी फिर से राष्ट्रीय नायकों का मजाक न उड़ा पाए।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com